Lucknow News: स्कूल पर कब्जे के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने में एक गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: निगोहां, संवाददाता। एम एजुकेशनल सोसाइटी और उससे संचालित एम इंटरनेशनल स्कूल पर कब्जा करने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में निगोहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल रोनाल्ड तिर्की (38) निवासी मोहनलालगंज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शहीद नगर निवासी जॉली अब्राहम ने 24 सितंबर को तहरीर दी थी। आरोप था कि उनके दस्तावेजों में कूटरचना और फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर फिनि मैथ्यूस, रोहित सिंह, रमेश कुमार उड़कुड़ी हरिनखेड़े, श्वेता शुक्ला, अनिल रोनाल्ड तिर्की समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.