Lucknow News: स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए सात तक मोहलत
लखनऊ, जुलाई 4 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी समेत लखनऊ संभाग के सभी स्कूलों को अपने वाहनों की फिटनेस, परमिट और अग्निशमन उपकरणों को दुरुस्त कराने के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया गया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मिशन सेफ फ्यूचर के तहत आगामी 7 से 15 जुलाई तक असुरक्षित स्कूली वाहनों के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।आरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट की वैधता सुनिश्चित करना है। यह अभियान लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी जिलों में एक साथ चलाया जाएगा। आरटीओ ने सभी स्कूल प्रशासनों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपने वाहनों का नवीनीकरण करा लें। यह भी पढ़ें- Raebareli News: अनफिट वाहनों से बच्चों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.