Lucknow News: स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई तो मालिक ने लगा दी आग
लखनऊ, जुलाई 29 -- Lucknow News: निगोहां में मंगलवार देर रात सड़क किनारे अचानक आग का गोला देखकर अफरा-तफरी मच गई। निगोहां पुलिस ने आग बुझवाकर स्थिति नियंत्रित की। जांच में पता चला कि कस्बा निवासी राजकुमार रावत ने नशे की हालत में अपनी ही स्कूटी में आग लगा दी थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि उसकी स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने स्कूटी में आग लगा दी। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था और आसपास कोई वाहन या राहगीर नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय वहां अन्य वाहन खड़े होते या आवाजाही होती तो आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि राजकुमार रावत से पूछताछ की जा रही है। घटना के संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.