Lucknow News: सो रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत
लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। तालकटोरा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही सैलूनकर्मी की पत्नी की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह सोकर उठे पति ने पत्नी को मृत देखा तो ससुरालियों को सूचना दी और शव लेकर पारा स्थित पैतृक घर आ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई श्रेयस के अनुसार उसकी बहन रागिनी की शादी नौ वर्ष पूर्व भपटामऊ के जाहिदनगर निवासी रोहित शर्मा से हुई थी। रोहित कृष्णानगर स्थित सैलून में काम करता है। घर में विवाद के चलते वह तालकटोरा क्षेत्र में किराए के मकान में पत्नी और छह वर्षीय बेटी के साथ रहता था। सोमवार रात खाना खाने के बाद रोहित पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सो गया। सुबह उठने पर देखा कि पत्नी रागिनी बगल में मृत अवस्था में पड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.