Lucknow News: सो रही किशोरी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: शिवढरा गांव में शनिवार तड़के सो रही सोहनी उर्फ कामिनी (16) को सांप ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी मोहनलालगंज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वैनम की डोज दी गई। किशोरी की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने किशोरी को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। शिवढरा गांव निवासी रामश्री की बेटी सोहनी उर्फ कामिनी को शनिवार रात एक बजे सोते समय सांप ने डस लिया। चीख सुनकर रामश्री ने उसे बिस्तर से अलग किया। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद रामश्री बेटी को लेकर सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचीं। डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वैनम की डोज दी, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रविवार सुबह छह बजे सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.