लखनऊ, अक्टूबर 7 -- Lucknow News: ग्रिंडर डेटिंग ऐप से युवक ने सोशल मीडिया फ्रेंड बनाया। मित्र के बुलाने पर छह अक्तूबर की रात वह मिलने के लिए कमता पहुंचा। सोशल मीडिया फ्रेंड उसे बहाने से बाइक पर बैठाकर बीबीडी इलाके में सूनसान जगह पर ले गया। वहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। चारों ने मिलकर युवक को बंधक बना लिया। सारे कपड़े उतारे और नग्न कर वीडियो बना लिया। उसके पेटीएम से 10 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसे बाद पैनकार्ड व अन्य दस्तावेज लूटकर छोड़ दिया। पीड़ित युवक ने सोशल मीडिया फ्रेंड समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक, पीड़ित युवक मुरादाबाद जनपद के मझोला इलाके का रहने वाला है। वह यहां विशालखंड गोमतीनगर में किराए पर रहता है। पीड़ित के मुताबिक छह अक्तूबर को देर रात ग्रिंडर ऐप के म...