लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

ग्राम पंचायतों में सुधार पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने यूपी में ढाई हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटें व हाईमास्ट लगाने व डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने एक-एक योजना की प्रगति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली। राजभर ने कहा कि कहीं भी कोई ढिलाई न बरती जाए।

स्वच्छता और डिजिटल सुविधाएं पंचायती राज मंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लगाए जाने के लिए जिलों को धनराशि जारी कर दी गई है। ऐसे में इस कार्य की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जाए। किसी भी कीमत पर तय समय पर इन्हें शुरू किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता बढ़ाई जाए। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइ...