लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: चिनहट के एल्डिको तिराहे पर स्थित एक सोलर फर्म के कार्यालय में घुसकर चार लोगों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। हमले में फर्म संचालक, एक युवती समेत चार लोग झुलस गए। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अयोध्या के गद्दोपुर निवासी 30 वर्षीय युवक ने डेढ़ वर्ष पहले एल्डिको तिराहे पर तीन मंजिला कांप्लेक्स में सोलर पैनल लगाने की फर्म खोली थी। मंगलवार दोपहर बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाश कार्यालय में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर तेजाब फेंककर फरार हो गए। हमले में फर्म संचालक, महाराजगंज निवासी एक युवती और दो अन्य युवक झुलस गए। यह भी पढ़ें- चिनहट में सोलर कंपनी के दफ्तर में तेजाब हमला घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।फर्म सं...