लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: काकोरी। पारा के मुन्नूखेड़ा में चोरों ने सिपाही के घर घुसकर सोने चांदी के जेवरात, नकदी चोरी कर ली। वारदात उस समय हुई जब घटना के समय सिपाही की पत्नी पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थीं। सिपाही की पत्नी की तहरीर पर पारा पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारा निवासी अभिषेक मिश्रा गाजीपुर जिले में सिपाही है। अभिषेक की पत्नी रिंकी पांडेय मुन्नूखेड़ा मकान में रहता हैं। अभिषेक गाजीपुर में ड्यूटी पर थे। रिंकी ने तहरीर में बताया कि तीन अगस्त की रात में वह घर की पहली मंजिल पर सो रही थीं। सुबह जब उनकी नींद खुली तो वह नीचे कमरे में उतरीं। तब उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला टूटा है। सारा सामान बिखरा पड़ा था। रिंकी के मुताबिक करीब तीन से चार लाख रुपए के जेवरात और कुछ नकदी चोर चोरी कर फरार हो गए। पारा ...