Lucknow News: सेवा संकल्प अभियान में गायब मिले 119 संविदाकर्मी को नोटिस, एक हफ्ते में मांगा जवाब
लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में 119 संविदाकर्मी कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत आठ से 17 अक्टूबर तक जिले और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की रोजाना समीक्षा हो रही है। इसमें ओपीडी, ई-संजीवनी से ऑनलाइन परामर्श, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान, टीबी स्क्रीनिंग और नियमित टीकाकरण समेत 13 बिंदुओं की निगरानी की जा रही है। समीक्षा में डॉक्टरों के साथ स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम और आउटसोर्सिंग कर्मियों की उपस्थिति व कार्यों की भी पड़ताल हो रही है। सीएमओ ने सभी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.