Lucknow News: सेल्समैन से 1.08 लाख की चोरी का खुलासा, गाजियाबाद का युवक गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। कैसरबाग पुलिस ने आईटीसी कंपनी के सेल्समैन से सिगरेट की डिब्बियां और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गाजियाबाद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 148 सिगरेट की डिब्बियां और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। आरोपी ने बताया कि घर खर्च चलाने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। कैसरबाग थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 अगस्त को आईटीसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर संदीप अग्रवाल ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने कहा कि उनके सेल्समैन से अज्ञात चोर करीब 49 हजार रुपये कीमत की सिगरेट की डिब्बियां और 59 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 15 अगस्त को पुलिस ने बीएन रोड पर चेकिंग लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.