Lucknow News: सूर्यनगर क्रॉसिंग के पास ट्रक की टक्कर से बिजली के दो खंभे गिरे
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राजाजीपुरम के सूर्यनगर क्रॉसिंग के पास लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक (यूपी 32 एलएन 8365) सड़क किनारे बने एक मकान के छज्जे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी चपेट में आने से बिजली के दो खंभे उखड़कर जमीन पर आ गिरे। खंभे धराशायी होने और तार टूटने के कारण पूरे बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासियों को भारी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंभों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया, हालांकि देर रात तक पोल नहीं लग सकें। एक्सईएन ने बताया कि ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.