लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: मदेयगंज के खदरा में सोमवार देर शाम कर्ज और सूदखोरों के दबाव से परेशान होकर एक पेंटिंग ठेकेदार ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खदरा निवासी वीरेंद्र गुप्ता (40) पेंटिंग का ठेका लेता था। परिवार में पत्नी शिल्पी और एक बेटी है। वीरेंद्र के बहनोई दिलीप गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पहले काम के दौरान वीरेंद्र को नुकसान हुआ था, जिससे उसका कारोबार ठप पड़ गया। कारोबार चलाने के लिए उसने ब्याज पर रुपये लिए थे। इधर काम न मिलने से आमदनी बंद हो गई, लेकिन सूदखोर लगातार पैसा मांगने लगे और न देने पर पुलिस में शिकायत की धमकी देने लगे। तनाव के चलते वीरेंद्र काफी परेशान रहने लगा था। सोमवार देर शाम घर पर सभी लोग मौजूद थे। इस दौरान वीरे...