लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: सुलतानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह से ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेरफेर करने आदि के आरोपी सोनिया पांडेय और उसके पति शशांक पांडेय को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विधायक ने धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेरफेर कर जाली पेपर बनाने समेत अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी इसी मामले में कई माह से फरार चल रहे थे। डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मूल रूप से सुलतानपुर खैराबाद चोपड़ा गली निवासी शशांक पांडेय और उसकी पत्नी सोनी पांडेय उर्फ सोनिया को हजरतगंज पुलिस ने नरही साकेत पल्ली आवास से गिरफ्तार किया है। हजरतगंज एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी शशांक ने विधायक विनोद सिंह से केंद्रीय भंडारण निगम में रेलवे गुड्स गोदाम, वाइन गोद...