Lucknow News: सुलतानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से फिर टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 106 पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाडर से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे । दुर्घटनाग्रस्त हुई बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। रात को 12:30 के बाद जैसे ही बस धनपतगंज थाना क्षेत्र स्थित माइलस्टोन 106 पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए बनाए गए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में किसी की घायल होने की सूचना नहीं है अनुमान लगाया जाता है कि दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.