लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: नेशनल हाईवे पर यात्रियों का सफर सुरक्षित रहे, इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाईवे पर सुधार कार्य शुरू करवा दिए हैं। अवैध कटों को बंद किया जा रहा है तो सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी खराब मिला उसे बदला जाएगा। लखनऊ परिक्षेत्र में 700 से अधिक किमी लंबे हाईवे पर यह सारे कार्य दिसंबर तक पूरे कर लिए जाने हैं। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर महिलाहाबाद में सन्यासी बाग और मुजासा में फ्लाईओवरों पर पुलों के जोड़ों को सही किया जा रहा तो रेलिंग की मरम्मत की जा रही है। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर इटौंजा टोल के पास सड़क के गड्ढों का पैच वर्क कर दिया गया है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भी मरम्मत कार्य किया जा रहा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ परिक्षेत्र में पड़ने वाले 700 ...