लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: गुड़म्बा थाना क्षेत्र के चंद्रकूज, कंचना बिहारी रोड स्थित देसी शराब की दुकान पर रविवार सुबह पांच बजे से ही शराब की बिक्री शुरू होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग मौके पहुंच गए। सूचना पर पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी भी पहुंचे और मामले की जानकारी इंस्पेक्टर गुड़म्बा को दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। मुख्य मार्ग पर दुकान होने के कारण सुबह के समय महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में सुबह से शराब बिक्री से आसपास के माहौल खराब हो रहा है। लोगों के अनुसार करीब 15 दिन पहले भी समय से पहले शराब बिक्री की शिकायत गुड़म्बा पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई ...