Lucknow News: सीवर-पानी की बदहाली देख महापौर भड़की, अधिकारियों को दो दिन की मोहलत
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: इंदिरा नगर सेक्टर-सी में सीवर जाम, पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन-7 क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन, जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, जोनल अधिकारी विकास सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी समेत नगर निगम और जलकल विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने सीवर जाम, गंदे पानी की निकासी और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर महापौर ने नाराजगी जताई。
समस्याओं का शीघ्र समाधान निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चिन्हित सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.