Lucknow News: सीवर और जलभराव की समस्या पर जलकल को लिखा पत्र
लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: इंदिरानगर आवासीय महासमिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन की अध्यक्षता में क्षेत्रीय समस्याओं पर बात करते हुए महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया है कि ईश्वर धाम मंदिर से सुषमा हॉस्पिटल के बीच बने नाले की सफाई न होने से बरसात में सड़कों पर पानी भरने, पटेल नगर योजना में जलभराव, सेक्टर 12 में सीवर उफनाने, ए-ब्लॉक में सीवर व जलभराव की समस्या है। जबकि इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, इस्माईलगंज वार्ड में सीवर उफनाने और नालों की सफाई न होने से कालोनियों में जल भराव हो रहा। इस संबंध में महाप्रबंधक जलकल को पत्र लिखाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.