Lucknow News: सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में हर्षवर्धन का जलवा
लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: एक्सीलिया स्कूल के छात्र हर्षवर्धन ने मदुरै में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दोहरी सफलता हासिल की। उन्होंने विजेता ईस्ट जोन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। साथ ही अंडर-17 वर्ग में उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षण के लिए उन्हें बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा गया। 23 से 30 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने उत्तर जोन को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में हर्षवर्धन ने अपने क्षेत्ररक्षण कौशल से प्रभावित किया। दबाव के क्षणों में टीम के खिलाड़ियों के संयम और आपसी तालमेल ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Noida News: एसजीएफआई राष्ट्रीय खेलों में दम दिखाएंगे अक्षज हर्षवर्धन की इस उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.