लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में आए बच्चे के इलाज के लिए तुरंत मदद की। मूसलाधार बारिश में बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली 'जनता दर्शन' में पहुंची और मुख्यमंत्री से अपने बच्चे की थैलेसीमिया से पीड़ित होने की पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री ने बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और उसे शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। फिर इलाज के लिए तत्काल एस्टिमेट मंगवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। रोली ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

गंभीर बीमारियों में निरंतर आर्थिक सहायता 'जनता दर्शन' में बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी, सरकार निरंतर आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को ...