Lucknow News: सीतापुर: सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: सीतापुर, संवाददाता। अटरिया क मदारीपुर मजरा अहेवा निवासी होमगार्ड निर्मल कुमार की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।28 वर्षीय होमगार्ड निर्मल कुमार सिंधौली ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। वह अटरिया नील गांव मार्ग पर भगौतीपुर पुलिस चौकी के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार रजनीश की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गये । घायल निर्मल कुमार को डायल 112 पुलिस सीएचसी सिंधौली लेकर गयी जहां से डाक्टरों ने ट्रामा सेटर रेफर कर दिया लेकिन परिवारीजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गयी। वहीं घायल रजनीश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.