Lucknow News: सीएम ग्रिड के काम में तेजी लाएं, समय पर पूरी करें सड़कें
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: सीएम ग्रिड परियोजना के तहत शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान गोल मार्केट से मंदिर मार्ग होते हुए कपूरथला जाने वाली सड़क पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर ने संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे तय समय-सीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.