Lucknow News: सीएमएस गोमती नगर प्रथम देश का नंबर-1 आइवी लीग डे स्कूल
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैंपस ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में आइवी लीग डे स्कूल्स श्रेणी में देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या सोमा चंद्रा ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। रैंकिंग में शैक्षिक प्रतिष्ठा, शिक्षकों की दक्षता, नेतृत्व, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षक विकास और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों समेत विभिन्न मानकों का आकलन किया जाता है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी और प्रबंध निदेशक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के समर्पण को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.