Lucknow News: सीएनजी सिलेंडरों से लदी डीसीएम में फंसी बाइक, किलोमीटरों तक निकलती रहीं चिंगारियां, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला
लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के दरोगा खेड़ा क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी एक डीसीएम (संख्या: UP32 TN 9240) की टक्कर से एक बाइक उसके अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। चालक को इसका आभास नहीं हुआ और डीसीएम फंसी हुई बाइक को कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई। सड़क से रगड़ खाती बाइक से लगातार चिंगारियां निकल रही थीं। वाहन में सीएनजी सिलेंडर लदे होने के कारण किसी भी पल आग लगने और भीषण विस्फोट की आशंका बनी हुई थी। रास्ते में मौजूद राहगीर भी यह मंजर देखकर सहम गए। अगर चिंगारी सिलेंडरों तक पहुंच जाती, तो घनी आबादी वाले इलाके में बड़ी जनहानि हो सकती थी।
पुलिस की तत्परता घटना की सूचना मिलते ही कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस तत्काल हरकत में आई। टीआई प्रभारी (नाइट) कृष्णानग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.