लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में स्वाइन फ्लू के मद्देनजर बलरामपुर अस्पताल में फीवर क्लीनिक शुरू हो गई है। सिविल अस्पताल में मरीजों को तीन कैटेगरी में बांटकर इलाज शुरू करने की रणनीति बनाई गई है। केवल गंभीर लक्षण वाले मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे है। नमूनों की जांच के लिए केजीएमयू या पीजीआई में भेजे जा रहे है।सिविल के निदेशक डॉ. जीपी गप्ता ने बताया कि अस्पताल में वैसे सभी जनरल जांच हो रही हैं। स्वाइन फ्लू की आशंका में आने वालों को ए, बी एंड सी कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें केवल कैटेगरी सी वाले मरीजों को भर्ती कर उनको टेमीफ्लू दवा देकर सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में स्वाइन फ्लू-कोरोना के मरीज मिले, हापुड़ में एक की मौत; पूरे यूपी में अलर्ट पर अस्पताल कैटेगरी बी व...