लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: बैकुंठ धाम के विद्युत शवदाह गृह में संविदा पर काम करने वाले उमेश निषाद (29) की सिर पर वार कर हत्या की गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बैकुंठ धाम के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। एसीपी हजरतगंज अभिषेक पांडेय, इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या में नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी, 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े परिजनों को पुलिस और निगम अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे हंगामे के बाद परिजनों ने जोनल अधिकारी ओमप्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा, तब जाकर दोपहर करीब दो बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। पिता शिव प्रसाद ने विद...