Lucknow News: सिर कूचकर युवक की हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: बीकेटी इलाके के अचरामऊ-मलाक गांव के कच्चे रास्ते पर सोमवार देर रात 23 वर्षीय युवक का शव मिला। शव टाट के बोरे में भरकर फेंका गया था। प्राथमिक जांच में सिर कूचकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। अचरामऊ-मलाक गांव के कच्चे मार्ग पर बोरे में युवक का शव पड़ा होने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक का सिर फटा था। चेहरे से लेकर पूरे शरीर में चोटों के निशान थे। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों और ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित आनंद के मुताबिक शव की शिनाख्त के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.