Lucknow News: सिपाही से भिड़ा चालक, गाड़ी जब्त
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: लखनऊ। पीजीआई के उतरेठिया स्थित शहीद पथ के नीचे शनिवार सुबह निजी कार में अवैध रूप से सवारियां भरने को लेकर हंगामा हो गया। यातायात सिपाही अजय पटेल ने निजी कार चालक को सवारी भरने से रोका तो वह भड़क उठा। आरोप है कि चालक ने सिपाही से अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। धक्का-मुक्की के दौरान सिपाही की नेम प्लेट भी टूट गई। सूचना पर पहुंचे टीएसआई विकास कुमार ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उनके साथ भी अभद्रता की। यातायात पुलिस ने चालक मो. इमरान के कार को सीज कर दी और उसे पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित रायबरेली का निवासी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद पथ के नीचे लंबे समय से निजी वाहनों में अवैध रूप से सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है और राहगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.