Lucknow News: सिंचाई विभाग से रिटायर बुजुर्ग से एक करोड़ की ठगी
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा और तमिलनाडु क्राइम ब्रांच पुलिस का डर दिखाकर धमका कर सिंचाई विभाग से रिटायर बुजुर्ग हरिमोहन से साइबर ठगों ने एक करोड़ छह लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित को घबराया देख परिजनों ने पूछताछ की तो ठगी की जानकारी हुई। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आशियाना की एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच निवासी सिंचाई विभाग से रिटायर हरिमोहन ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में फेसबुक के जरिए उनका संपर्क गणेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति से हुआ। जालसाज ने एक ट्रेडिंग कंपनी का मेंटर बनकर उनसे बातचीत की। ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। रजामंदी पर जालसाज ने हरिमोहन का एक डीमैट खाता खुलवाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.