लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: गुजारे के लिए दम्पति को वृद्धा पेंशन एक मात्र सहारा, लेकिन कर्मचारियों ने दोनों को मृत दिखाकर पेंशन बंद कर दी। शिकायत पर जांच हुई, लेकिन 16 माह से न तो रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई और न पेंशन बहाल हुई। वहीं, लेखपाल व कानूनगो पर जमीन पर जबरन कब्जा दिलाने का आरोप लगा। इस तरह के कई मामले शनिवार को तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए। सभी पांचों तहसीलों में कुल 450 मामले आए, जिसमें 64 का मौके पर निस्तारण किया गया। मोहनलालगंज तहसील में सिसेंडी में रहने वाले 77 वर्षीय जय नरायन पत्नी रामदुलारी के साथ पहुंचे। दोनों अकेले रहते हैं। वृद्धा ने बताया कि पहले पति बढईगिरी करते थे। किसी तरह गुजर बसर कर लेते थे। लेकिन अब काम कर पाना सम्भव नहीं है। वृद्धा पेंशन से गुजारा होता था, लेकिन ब्लॉक कर्मचारियों ने सत्यापन क...