लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: सावन माह के प्रथम सोमवार को पचपेड़वा स्थित प्रसिद्ध शिवगढ़ धाम मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बलरामपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। करीब 200 वर्ष पुराने शिवगढ़ धाम मंदिर को क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था का केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद भगवान शिव अवश्य पूरी करते हैं। यही कारण है कि सावन के प्रत्येक सोमवार यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सावन क...