लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: नगराम के समेसी से मोहनलालगंज संपर्क मार्ग पर कमालपुर बिचलका से कुबहरा गांव के बीच अधूरी पड़ी सात सौ मीटर कच्ची सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों के एक सप्ताह में अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने के आश्वासन के बावजूद किसान सड़क निर्माण शुरू होने तक धरना जारी रखने पर अड़े हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर वर्मा की अगुवाई में किसान कुबहरा गांव के पास धरने पर बैठे हैं। मौके पर पहुंचे वन विभाग के सहायक डिप्टी रेंजर देवेश कुमार ने एक सप्ताह में विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराकर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जर्जर सड़क सुधारने के लिए किसानों का धरना इसके बावजूद...