Lucknow News: सात माह से दर्द झेल रहे गरीब मरीज का मुफ्त कूल्हा प्रत्यारोपण
लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: आर्थिक तंगी के कारण करीब सात माह से दोनों कूल्हों की बीमारी झेल रहे मरीज का बलरामपुर अस्पताल में सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन व इम्प्लांट पूरी तरह से फ्री लगाया गया है। कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीज की सेहत में सुधार है। राजेंद्र नगर निवासी मोहम्मद इमरान दोनों कूल्हों के अवस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) से पीड़ित थे। बीमारी के कारण उन्हें चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में काफी दिक्कत हो रही थी। कई अस्पतालों में सलाह दी। लेकिन आराम नहीं मिला। बलरामपुर अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में दिखाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों कूल्हा बदलने की सलाह दी। परिवारीजनों ने आर्थिक तंगी का हवाला दिया। आयुष्मान कार्ड भी नहीं था। ऐसे में अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने विभिन्न योजनाओं से पैसे जुटाकर दोनों कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.