लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: किडनी में पथरी की समस्या केवल बड़े लोगों तक सीमित नहीं है। सात माह के बच्चों की किडनी में भी पथरी मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। शरीर में मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी और आनुवंशिक कारणों से किडनी में पथरी पनप सकती है। यह जानकारी पुणे के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. दशमीत सिंह ने दी। वह गुरुवार को केजीएमयू कलाम सेंटर में सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी के 14वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के आयोजन में डॉ. दशमीत सिंह ने कहा कि किडनी में करीब पांच एमएम तक की छोटी पथरी कई मरीजों में पर्याप्त पानी पीने और डॉक्टर की निगरानी में दवाओं की मदद से पेशाब के रास्ते अपने आप निकल सकती है। दूध व दूसरे तरल पदार्थों के सेवन से भी पथरी निकल जाती है। हालांकि पथरी के कारण पेशाब का रास्ता बंद होने पर ऑ...