Lucknow News: साउथ सिटी के बंद मकान में लगी भीषण आग
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: साउथ सिटी स्थित ए-105 नंबर के बंद मकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। मकान से आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची तीन दमकल से कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीजीआई फायर स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक यह मकान साइन सिटी रियल एस्टेट कंपनी का था। कुछ समय पहले ही सील किया गया था। घटना के समय मकान बंद था। इसके बावजूद आग लगने से कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीजीआई फायर स्टेशन के एफएसओ माम चंद्र बड़गूजर ने बताया कि मकान बंद था और बिजली की लाइट भी चालू नहीं थीं। ऐसे में प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.