Lucknow News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से उडाए 90 हजार
लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन में रहने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। महिला के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में महिला के पति की शिकायत पर गुरुवार को पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तेलीबाग के सेक्टर सात, वृंदावन निवासी पंकज कुमार के अनुसार, बीते 18 मई को उनकी पत्नी सविता सैनी के बैंक खाते से अचानक 90 हजार रुपये कट गए। जब उन्होंने इसकी जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि यह धनराशि किसी पंकज पांडेय नाम के व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित की गई है। पीड़ित ने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब कोई राहत नहीं मिली, तो अब उन्होंने पीजीआई थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.