Lucknow News: साइबर ठगों ने बुजुर्ग, महिला समेत पांच लोगों से उड़ाए 10.19 लाख
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग व महिला समेत पांच लोगों के खातों से 10.19 लाख रुपये पार कर दिए। साइबर थाना, पीजीआई, ठाकुरगंज और गाजीपुर में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू हुई है। आशियाना के अपरेश कुमार डेनिस दास के पेंशन खाते से लिंक भेजकर 2,17,868 रुपये निकाले गए। पीजीआई के महेश कुमार के खाते से यूपीआई के जरिए 5,40,857 रुपये उड़ा लिए गए। वृंदावन योजना की लता सक्सेना को क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वाइंट्स रिडीम करने का झांसा देकर 68,944 रुपये का चूना लगाया। ठाकुरगंज की राधा शुक्ला का मोबाइल हैक कर 69 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। गाजीपुर के विशाल ने आरटीओ एपीके फाइल क्लिक की तो चार बार में 1,21,881 रुपये गायब हो गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड प्वाइंट के नाम पर ठगी पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.