Lucknow News: सांध्यकालीन अदालतों का प्रस्ताव अधिवक्ताओं के हितों पर कुठाराघात : सत्येंद्र पांडेय
लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता सत्येंद्र पांडेय ने केंद्रीय कानून राज्य मंत्री के सांध्यकालीन अदालतों के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था की कमियों का बोझ अधिवक्ताओं के कंधों पर डालना कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता दिनभर न्यायालय में पैरवी करने के बाद मुकदमों की तैयारी और वादकारियों के हितों की रक्षा में जुटे रहते हैं।सत्येंद्र ने कहा कि सांध्यकालीन अदालतें अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगी। सांध्यकालीन न्यायालय चलने पर अधिवक्ताओं व वादकारियों पर घातक हमला होगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता दूसरे दिन के मुकदमों की तैयारी कब करेंगे? सरकार अदालतों का समय बढ़ाने के बजाय न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.