Lucknow News: सहेलियों ने निजी वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दोस्ती का भरोसा एक युवती के लिए मुसीबत बन गया। परिचित दो युवतियों ने पहले उससे 14 हजार रुपये उधार लिए और बाद में जब युवती ने रकम वापस मांगी तो उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बुधवार को वह वीडियो युवती के परिजनों को भी भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक वह एक कॉल सेंटर में नौकरी करती है। नौकरी के दौरान उसकी पहचान फैजा इमरान नाम की युवती से हुई थी, जिसने उसकी मुलाकात ओमेक्स पैलेस में रहने वाली सलोनी राणा से कराई। इस दौरान दोनों ने उसका भरोसा जीत लिया। सलोनी ने निजी काम बताकर पहले उससे 4 हजार रुपये नकद लिए और फिर जरूरत बताकर उसके बैंक खाते से 9,999 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस तरह कुल 13,999 रुपये ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.