लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: समाज कल्याण विभाग के आधीन संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग के छात्रों को जेईई तथा नीट की तैयारी के लिए एक साल तक मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। यह सुविधा दक्षणा फाउंडेशन के सहयोग से दी जानी है। कक्षा 10 के आंकों तथा परिवार की आय के आधार पर पात्रता का चयन होगा। चयनित विद्यार्थियों को पुणे के निकट दक्षणा वैली परिसर में कोचिंग के साथ आवास और भोजन की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी। इच्छुक विद्यार्थी https://apply.scholarship.dakshana.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुफ्त कोचिंग और आवेदन प्रक्रिया समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (ज...