लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ। वरिष्ठ संवाददातापर्यावरण की सुरक्षा के खातिर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को तीन माह में अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और नियोजन विभाग मिलकर कुकरैल नाइट सफारी का पर्यावरणीय के लिहाज से सर्वे किया। जहां कुकरैल नाइट सफारी में पूर्व के सर्वे में 4600 से ज्यादा पेड़ कटने की अनुमति मांगी गई थी। वहीं कोर्ट के आदेश पर परियोजना में बदलाव के बाद सर्वे किया गया, जिसमें करीब 3000 पेड़ कटने से बच गए। इस संबंध में वन विभाग अनुपालन रिपोर्ट जल्द ही कोर्ट में दाखिल करेगा।डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि कोर्ट के दिशा निर्देश पर जू का ट्रांसफर, दो लेन सड़क निर्माण, एडवेंचर जोन और जलधाराओं पर छेड़छाड़ नहीं होगा। ऐसी स्थिति में परियोजना से कई प्रमुख निर्माणों को हटा दिय...