लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: -सुबह आठ बजे से पर्चे के लिए खड़े मरीजों का सब्र टूटा तो ओपीडी में हंगामा -भवन के बाहर तक कतारें इलाज के लिए आए मरीजों को पंजीकरण से जांच और रिपोर्ट तक धक्के लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में सर्वर की खराबी ने लगातार दूसरे दिन मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंगलवार को सुबह आठ बजे से पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े मरीज घंटों इंतजार करते रहे। सर्वर चालू नहीं हुआ तो ओपीडी भवन के बाहर तक मरीजों की लाइन लग गई। कई मरीज दर्द से कराहते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पर्चा नहीं बनने से परेशान मरीज और तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे ओपीडी ब्लॉक में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों की परेशानी देखकर अफसरों ने करीब 10 बजे ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कराया। इसके बाद भी मरीजों को राहत मिलने में समय लगा।

केजीएमयू की ओपीडी ...