Lucknow News: सर्राफ की दुकान से चोरी का प्रयास
लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। बाजारखाला इलाके में बुलाकी अड्डा में सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास हुआ। बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि बुलाकी अड्डा पर राम बाबू की राज रत्नम सर्राफ दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के बाहर लगे शटर का सेंटर लॉक तोड़ दिया। शटर को उठाने का प्रयास किया। रविवार सुबह जब रामबाबू घर से टहलते हुए दुकान की ओर पहुंचे तो देखा कि हल्का सा शटर उठा है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित ने लिखित दिया है कि चोरी नहीं हुई है। चोरी का प्रयास हुआ था। सारे जेवरात आदि सुरक्षित है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज से चोरी का प्रयास करने वालों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.