Lucknow News: सरोजनीनगर में दो हादसों में खरादी कारीगर और डीसीएम चालक की मौत
लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति और एक डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वाहनों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार पहला हादसा गुरुवार देर रात कानपुर रोड स्थित नादरगंज ओवरब्रिज के पास हुआ। आजाद नगर निवासी खरादी कारीगर हकीम चंद (50) किसी काम से चिल्लावां बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आए कई वाहनों ने उन्हें रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हकीम चंद को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.