Lucknow News: सरायफाटक से बांसमंडी तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, विरोध के बीच नगर निगम की कार्रवाई
लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को जोन-1 के बसीरतगंज क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। सरायफाटक से बांसमंडी चौराहे तक चले इस अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया और नगर निगम अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई, लेकिन अधिकारियों ने संयम बरतते हुए दुकानदारों को नियमों और नगर निगम की कार्रवाई के उद्देश्य की जानकारी दी। समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई और अभियान आगे बढ़ाया गया।नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे रखे सामान, अवैध काउंटर और फुटपाथ घेरकर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान की निगरानी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.