लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: चौक के एक सराफा व्यापारी ने गोंडा के परिचित समेत अन्य लोगों के खिलाफ 26 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के आदेश पर चौक पुलिस ने सराफा की एफआईआर लिखी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौक के पीर बुखारा में रहने वाले सोनू अग्रवाल ने बताया कि गोण्डा के चौक बाजार निवासी सराफा शत्रुघ्न रस्तोगी और गोंडा नगर कोतवाली के राजा मोहल्ला निवासी अनुराग रस्तोगी उर्फ अभिषेक के साथ काफी समय से वह कारोबार कर रहा है। सोनू ने बताया कि अनुराग के साथ एक किलो चार सौ ग्राम सोने की देनदारी थी, जो कि उन्होंने चुका दिया था। आरोप है कि शत्रुघ्न ने उनसे करीब 96 लाख रुपए का सराफा का माल लिया था। पुराने संबंधों की वजह से शत्रुघ्न ने सिर्फ उन्हें 30 लाख रुपए ही चुकाने की बात कही। फि...