लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow News: आशियाना में शनिवार रात बदमाशों ने दुकान बंद करके लौट रहे सराफा कारोबारी राहुल वर्मा से लूट के इरादे कार रोकने की कोशिश की। कारोबारी के कार न रोकने पर बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया। हमले में कार का पिछला शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। डरे सहमे कारोबारी ने कार नहीं रोकी और बदमाशों से अपनी जान बचाई। पीड़ित कारोबारी ने आशियाना थाने में लिखित तहरीर ली, लेकिन पुलिस ने जांच करने का भरोसा जताते हुए कारोबारी को टरका दिया। आशियाना के एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी-1 निवासी राहुल वर्मा की शारदा नगर योजना रजनीखंड इलाके में सराफा दुकान है। राहुल के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके कार से घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह किला चौराहे के पास तोंदेखेड़ा पहुंचे। तभी करीब पांच से छह बदमाश ने लूट की नीयत...