लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित सरयू नहर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नवजात का शव नहर के पानी के थपेड़ों में फंसा हुआ दिखाई दिया। काफी देर तक पानी में फंसे रहने के बाद शव आगे बहने लगा जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा करीब एक से दो दिन का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि जन्म के बाद किसी ने नवजात को नहर में फेंक दिया होगा, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि नवजात का शव इसी क्षेत्र में फेंका गया था या पानी के बहाव के साथ कहीं और से बहकर आया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात के शव को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया ...