Lucknow News: सरथुआ गांव में हुई हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: पीजीआई के सरथुआ गांव में तीन जुलाई को रंजिश के चलते हुई अभिषेक रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दूसरे आरोपी सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। सरथुआ निवासी सुभाष को पुलिस ने किसान पथ अंडरपास के पास से घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस मामले में अब तक दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर पीजीआई ने बताया कि जगतखेड़ा निवासी पुष्पा रावत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि उनके बेटे अभिषेक रावत को सरथुआ गांव बुलाकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने वारदात के अगले ही दिन मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर अखिलेश रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.